फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार खाई में पलटी, महिला समेत चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पलिया-निघासन रोड पर तिलकपुरवा मोड़ के पास गलत साइड से आए साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में एक कार अनियंत्रित होकर खाईं में पलट गई। हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि कार चालक उसका पुत्र व पुत्री को मामूली चोटें आईं हैं। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।
विज्ञापन

सीतापुर जिले के महमूदाबाद तहसील के गुड़ैचा गांव निवासी ऐनुल हक की 45 वर्षीय पत्नी बिलकिस बानो अपने 22 वर्षीय पुत्र फैजल तथा 23 वर्षीय पुत्री नाजमीन के साथ कार से पलिया में अपनी दूसरी पुत्री की ससुराल में उसको विदा कराने आ रही थी। बताया जाता है कि निघासन रोड पर तिलकपुरवा मोड़ के पास एक साइकिल सवार गलत साइड से निकलकर रोड पर आ गया। जिसे बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर रोड किनारे र्खाइं में पलट गई। इसमें बिलकिस बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। जबकि उनके पुत्र व पुत्री को मामूली चोटें आईं हैं। घटना के बाद सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद रोड पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें