जंगबहादुरगंज। भारतीय स्टेट बैंक की स्थानीय शाखा से दो उपभोक्ताओं के करीब दो लाख रुपये धोखाधड़ी करके निकाले जाने का मामला सामने आया है। बैंक प्रशासन कार्रवाई करने की बजाय समझौते का दबाब बना रहे है। बैंक प्रबंधन ने मुख्यमंत्री से शिकायत होने के बाद जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र निवासी रामभरोसे और उसकी पत्नी का भारतीय स्टेट बैंक में संयुक्त बचत खाता है। 18 दिसंबर को खाता धारक को जानकारी मिली कि उनके खाते से किसी ने दो लाख रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए थे। जिसकी शिकायत उन्होंने शाखा प्रबंधक से की। उपभोक्ता का कहना है कि उन्होंने खाता में आधार कार्ड भी नहीं लगाया है। इसके बाद भी अंगूठा लगाकर एक निजी बैंक के खाते में धनराशि स्थानांतरित की गई। बैंक कर्मचारियों ने मांगे जाने के बाद भी उन्हें स्टेटमेंट सहित कई अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए। इस पर उन्होंने प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, बैंकिंग लोकपाल, सीओ मोहम्मदी और बैंक अधिकारियों आदि को शिकायती पत्र भेजा और कार्रवाई की मांग की। सूचना पर एसबीआई के कस्टमर प्रबंधक उपभोक्ताओं से जानकारी लेकर चले गए। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि उन पर समझौते का दबाब बनाया जा रहा है।
एसबीआई के शाखा प्रबंधक सत्यदेव गंगवार ने बताया कि आईटी विभाग को पत्र लिखकर इस मामले की जांच करने को कहा गया है। संवाद