फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को कब्र से निकलवाया तो पीड़ित को प्रधान ने बंधक बनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
ढखेरवा-निघासन। एक ग्राम प्रधान का छोटा भाई काफी दिनों से गांव की 16 वर्षीय किशोरी का यौन शोषण करता रहा। इस दौरान किशोरी गर्भवती हो गई और उसने दो दिन पूर्व मृत शिशु को जन्म दिया। बदनामी के डर से परिवार वालों ने पहले तो शव दफन कर दिया। लेकिन कुछ लोगों के संपर्क में आने के बाद उन्होंने कब्र से शव को बाहर निकाला और कार्रवाई के लिए जिला मुख्यालय चल दिए। इसकी भनक लगते ही प्रधान ने कुछ लोगों को भेजकर उन्हें अपने पास बुला लिया। पैसे का लालच देकर पीड़ित परिवार को अपने घर बंधक बना लिया और शव को पुन: दफन करवा दिया। इलाके में घटना का शोर है लेकिन पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन

प्रधान के घर काम करने वाले मजदूर की बेटी को प्रधान का भाई दबाव में लेकर अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। इसके चलते किशोरी गर्भवती गई। आरोपी प्रधान के भाई ने पहले गर्भपात कराने का दबाव बनाया, लेकिन किन्हीं कारणों से संभव नहीं हो सका। करीब पांच दिन पहले उसने मृत शिशु को जन्म दिया। परिवार वालों ने समाज में बदनामी न हो इसलिए शव गांव के बाहर जमीन में दफना दिया। कुछ लोगों ने भनक लगने पर पीड़ित परिवार वालों को कार्रवाई के लिए कहा। इसके बाद परिवार वालों ने कब्र खोदकर शव बाहर निकाला और उसे लेकर जिला मुख्यालय कार्रवाई के लिए लेकर चल दिए। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान को हुई तो उन्होंने कई लोगों को भेजकर किसी तरह से पीड़ित परिवार को बुला लिया। चर्चा है कि पीड़ित परिवार को मोटी रकम का प्रलोभन देकर सुलह करने का दबाव बनाया जा रहा है। बताते हैं कि पीड़ित परिवार के सदस्य के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर भी कर दिया गया है। पीड़ित परिवार के सदस्य आरोपी के घर में हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक दीपक शुक्ला ने घटना की जानकारी से इंकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें