फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस स्कूल-कॉलेजों व छात्रों की जुटा रही संख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। नागरिकता संशोधन कानून पर दिल्ली के बाद लखनऊ के नदवातुल उलामा यूनिवर्सिटी के छात्रों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पों के बाद पुलिस ने सख्ती से निपटने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

एसपी पूनम ने सोमवार रात थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि वह अपने क्षेत्र में इंटर और डिग्री कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के अलावा मंदिर, मस्जिदों और मदरसों की संख्या की जानकारी दें। साथ ही तीन से अधिक लोगों को एक स्थान पर खड़े न होने की चेतावनी दी।
नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में प्रदर्शन जारी हैं। दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद सोमवार को लखनऊ की उलामा यूनिवर्सिर्टी के छात्रों और पुलिस के बीच झड़प हुई। छात्रों ने पुलिस पर पथराव भी किया। प्रदेश में बिगड़ते माहौल को देखते हुए पुलिस और प्रशासनिक अफसर हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। एसपी पूनम ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपने थाना क्षेत्र के इंटर कॉलेज और डिग्री कॉलेजों को सूचीबद्ध करें और इनमें छात्रों की संख्या की जानकारी करें। मंदिर, मस्जिदों और मदरसों की संख्या और उनका भी निरीक्षण करेंगे। तीन से अधिक लोगों को एक पास खड़ा न होनें दें। धर्मगुरुओं और संप्रदायों के सभी लोगों से संपर्क बनाए रखें। एसपी के आदेश के बाद क्षेत्र की पुलिस हाई अलर्ट पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें