फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से भरी पिकअप पकड़ी, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। मोहम्मदी रेंज के वनकर्मियों और लकड़कट्टों के बीच बुधवार सुबह मुठभेड़ हो गई। वन विभाग की टीम ने लकड़ी भरी पिकअप छोड़कर भाग रहे एक लकड़कट्टे को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके अन्य साथी भाग निकले। टीम ने पिकअप से सागौन की लकड़ी के 11 बोटे बरामद किए हैं।
विज्ञापन

रेंजर मोबीन आरिफ ने बताया कि बुधवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि कुछ लकड़कट्टे महेशपुर जंगल के कंपार्ट नंबर 12 से सागौन का पेड़ काटकर लकड़ी पिकअप में लोड कर ले जा रहे हैं। इस पर वह फारेस्टर रामनरेश वर्मा, श्यामकिशोर शुक्ला, रामप्रसाद आदि वनकर्मियों की टीम के साथ घेराबंदी की। टीम को देख लकड़कट्टों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। जवाब में टीम ने भी हल्का बल प्रयोग किया और घेराबंदी कर इरफान पुत्र अख्तर निवासी निगोही जिला शाहजहांपुर को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य लकड़कट्टे भाग निकले। मौके से बरामद पिकअप से सागौन के 11 बोटा बरामद हुए हैं। बरामद पिकअप और लकड़ी सीज कर दी गई है। लकड़कट्टों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार इरफान का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें