फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कुंभी चीनी मिल से घर जा रहे युवक की बाइक में थाना भीरा क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक घायल हो गया। यूपी 112 पुलिस घायल को सीएचसी बिजुआ लाई, जहां से डॉक्टर के रेफर करने पर परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

थाना भीरा के गांव राजगढ़ गदनियां निवासी रामचंद्र ने बताया कि उनका पुत्र रामगुलाम (40) कुंभी चीनी मिल में काम करता है। वह मंगलवार की शाम चीनी मिल से घर वापस लौट रहा था। बिजुआ पुलिस चौकी क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को यूपी 112 पुलिस बिजुआ सीएचसी लाई और परिवार वालों को सूचना दी। सूचना पर परिवार वाले भी सीएचसी पहुंच गए। डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर रामगुलाम को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में चीखपुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव घर वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें