फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह लाख रुपये की ब्राउन शुगर के साथ तीन को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। धनगढ़ी उप महानगर पालिका के चटकपुर में नेपाल पुलिस ने खरीद बिक्री कर रहे छह पैकेट ब्राउन शुगर के साथ तीन लोगों को दबोचा है। यह भारतीय बाजार से ब्राउन शुगर लाकर नेपाल में बिक्री करते थे। बरामद ब्राउन शुगर की अनुमानित कीमत छह लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन

कैलाली जिला पुलिस के डीएस पी दक्ष कुमार वस्नेत ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर धनगढ़ी उप महानगर पालिका के वार्ड नंबर तीन चटकपुर में स्थित भद्रकाली ऑटोमोबाइल्स की दुकान पर ब्राउन शुगर की बिक्री की जाती थी। जिस पर अस्थायी चटकपुर पुलिस चेकपोस्ट के इंचार्ज गजेंद्र चंद के नेतृत्व में पुलिस बल ने निगरानी करते हुए रविवार की शाम मोबाइल दुकान मालिक अनिल विष्ट (25), शिशिर मगर थापा (23) निवासी वार्ड नंबर तेरह धनगढ़ी और गोविंद विष्ट (27) निवासी वार्ड नंबर दो जानकी टोल को छह पैकेट ब्राउन शुगर खरीद बिक्री करते हुए पकड़ा है। जिन्हें जिला पुलिस कार्यालय धनगढ़ी रखा गया है। बताया गया है कि बरामद ब्राउन शुगर भारतीय बाजार पलिया से लाकर बिक्री करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें