फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
संपूर्णानगर। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी ने अपनी बहन के घर फंदा लगाकर जान दे दी। बताया जाता है कि किशोरी का गांव के ही एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शादी करने की बात पर युवक ने इनकार कर दिया जिससे गुस्साकर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन

संपूर्णानगर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक किशोरी अपनी बहन के घर रहने आई थी। किशोरी के जीजा बाहर कमाने के लिए गया है जबकि उसकी बहन मायके गई थी। घर पर किशोरी बुजुर्ग महिला के साथ रह रही थी। बताया जा रहा है कि गांव के ही एक युवक से किशोरी का प्रेम प्रसंग चलता था। इस दौरान किशोरी के गर्भवती होने की बात भी सामने आई। ग्रामीणों के मुताबिक किशोरी ने युवक से शादी करने की बात कही जिस पर युवक ने मना कर दिया। जिससे परेशान होकर किशोरी ने यूपी 112 पुलिस को भी सूचना दी। सूचना पर पुलिस की गाड़ी पहुंची और थाने आकर कहकर चली गई। लेकिन लोक लज्जा के भय से किशोरी ने रात में ही घर के अंदर फंदा लगाकर जान दे दी।
रात में ही पहुंची थी यूपी 112 पुलिस टीम
किशोरी की सूचना पर रात में ही पुलिस टीम पहुंची थी। पहुंचने वाली पुलिस टीम ने बताया कि छेड़छाड़ की शिकायत मिली थी, मौके पर गए और किशोरी को लेकर युवक के घर पहुंचे। वहां पर कोई न मिलने के बाद किशोरी से थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया था। लेकिन किशोरी के घर भी वृद्धा के अलावा कोई नहीं था जिसके कारण उससे सुबह थाने आने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन

मौत पर उठ रहे कई सवाल
किशोरी की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। ग्रामीणों की मानें तो हो सकता है युवक पक्ष के लोगों ने किशोरी पर पुलिस के जाने के बाद दबाव बनाया हो, वृद्धा के साथ रह रही किशोरी पर आसानी से दबाव बनाया जा सकता था। पुलिस की भी सहायता रात में नहीं मिल सकी। फिलहाल पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही घटनाका खुलाश हो सकेगा।
गांव के ही एक युवक पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित या उकसाने समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। शव को पीएम के लिए भेजा गया है, पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- संदीप कुमार सिंह
थाना प्रभारी
संपूर्णानगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें