फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड के नाम पर खातों से रुपये उड़ाने वाले गैंग को ढूंढ निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। आयुष्मान योजना कार्ड बनाने का झांसा देकर गरीबों के खातों पर डाका डालने वाले गिरोह के सदस्यों तक पुलिस पहुंच गई है। थाना मितौली पुलिस ने स्वॉट टीम के साथ कोतवाली तिकुनियां के बेलरायां कस्बा और थाना सिंगाही क्षेत्र में तीन स्थानों पर छापे मारकर गिरोह के तीन ठगों पकड़ लिया है। जबकि गांव तकियापुरवा का रहने वाला मास्टरमाइंड भाग निकला।
विज्ञापन

मितौली के गांव रेवाना और थाना नीमगांव के गांव बैबहा में आयुष्मान भारत योजना का कार्ड बनाने के नाम पर आधार कार्ड लेकर उनके फिंगर प्रिंट के सहारे लाखों रुपये निकाले जाने का मामला उजागर हुआ था। पहला मामला 12 नवंबर का है। बाइक सवार दो युवक थाना मितौली के गांव रेवाना पहुंचे। ग्रामीणों को स्वास्थ्य कार्ड बनाने का झांसा देकर आधार कार्ड मंगवाया। फिंगर प्रिंट मशीन में करीब 45 ग्रामीणों के अंगूठे लगवाए और चले गए। अगले दिन कुछ ग्रामीण जब खाते से पैसा निकालने गए तो उनके खाते से हजारों रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किया जाना पाया गया। यह देख ग्रामीण दंग रह गए थे।
अगले दिन दो युवक बाइक से थाना नीमगांव के गांव बैबहा पहुंचे। वहां भी इसी तरह से 10 महिलाओं के अंगूठे फिंगर मशीन में लगवाए और करीब 45 हजार रुपये उनके खाते से निकालकर ऑनलाइन ठगी कर ली। दोनों गांवों के पीड़ितों ने इसकी तहरीर पुलिस को दी तो ठगी का खुलासा हुआ। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने इसे गंभीरता से लिया और घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सीएमओ और पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

मितौली पुलिस ने सर्विलांस सेल के माध्यम से जब इसकी जांच तेज की तो गिरोह के तार कोतवाली तिकुनियां क्षेत्र में नेपाल सीमावर्ती क्षेेत्र के गांवों से जुड़े मिले। रविवार को क्राइम ब्रांच की स्वॉट टीम और मितौली पुलिस कोतवाली तिकुनियां के गांव तकियापुरवा (बेलरायां) पहुंची और मास्टरमाइंड माने जा रहे युवक के घर पर छापा मारा। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने उसके घर से एक युवक को हिरासत में लिया है। इसके बाद पुलिस टीम हरद्वाही बाजार चौराहा (सिंगाही) पहुंची। टीम ने जनसेवा केंद्र के नाम से फर्जी ढंग से चल रही दो दुकानों पर छापा मारा। पुलिस को आते देख दुकान संचालक मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने लालापुर चमरौधा स्थित एक घर पर छापा मारा, जहां से पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। मौके से लैपटॉप, करीब 10 गैस सिलिंडर आदि सामान कब्जे में लिया है। टीम में शामिल पुलिस सूत्रों के मुताबिक गांव तकियापुरवा और लालापुर चमरौधा निवासी युवक फर्जी ढंग से जनसेवा केंद्र चला रहे थे। इसी के आड़ में ठगी का धंधा कर रहे थे।
अभी मामले की जांच चल रही है। दो लोगों को पकड़ा गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है। शीघ्र ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। -अनिल कुमार सैनी एसओ मितौली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें