पलियाकलां। शहर के सिनेमा हॉल चौराहे पर पुलिस ने एक आल्टो कार से 1.80 क्विंटल प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद किया है। साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उनको जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला को मुखबिर से सूचना मिली थी कि आल्टो कार में कुछ लोग प्रतिबंधित पशु का मांस लेकर पलिया आ रहे हैं। जिसके बाद एसआई राजेश कुमार यादव ने दलबल के साथ सिनेमा हॉल चौराहे पर नाकाबंदी कर दी। देर रात एक आल्टो कार आती देखकर उसको रोका तो कार चालक ने भगाने का प्रयास किया। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कार को पकड़ लिया। तलाशी में कार से 1.80 क्विंटल प्रतिबंधित पशु का मांस बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी मतीन खां पुत्र बाबू खां निवासी औरंगाबाद, जिला सीतापुर हाल निवासी मोहल्ला इकरामनगर तथा सफी अहमद पुत्र नफीस अहमद निवासी ग्राम दुलही थाना निघासन पर गोवध अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। दोनों को जेल भेजा गया है।