फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसानगर में एक ही रात में पशु चोर गैंग ने तीन जगह बोला धावा

विज्ञापन
विज्ञापन
खमरिया। ईसानगर थाना क्षेत्र के समर्दाहरी और लुधौली गांव में बृहस्पतिवार रात तीन जगह धावा बोलकर आधा दर्जन सशस्त्र बदमाश दो भैंसे खोलकर उन्हें पिकअप वाहन में लादकर ले गए। एक मवेशी स्वामी को बंधक भी बनाया, बाद में उसे छोड़ दिया। बदमाशों में से एक पुलिस वर्दी भी पहने हुए था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

समर्दाहरी में गुरुवार रात करीब एक बजे पहुंचे बदमाशों ने पिकअप वाहन रामचंद्र वर्मा के मकान के चबूतरे के पास खड़ा किया और फिर सोनेलाल की भैंस खोलकर उसमें लाद ली। इसके बाद सोनेलाल के भाई ओमप्रकाश के जानवरों के बाड़े के दरवाजे का ताला तोड़ने लगे। आवाज सुनकर ओमप्रकाश जाग गए। उन्हें उठता देखकर बदमाशों ने तमंचा दिखाकर धमका दिया। फिर दो भैंसे खोलकर उन्हें वाहन में लादने लगे तो एक भैंस रस्सी छुड़ाकर भाग निकली। दूसरी भैंस को लादने के बाद बदमाशों ने ओमप्रकाश को तमंचे दिखाते हुए गाड़ी के आगे आगे चलने को कहा। कुछ दूर चलने के बाद बदमाश गाड़ी लेकर भाग गए।
समर्दाहरी से लुधौली गांव पहुंचे बदमाशों ने अर्जुन की दो भैंसों को ले जाने का प्रयास किया। उसी बीच अर्जुन जाग गए तो उन्हें भी तमंचा दिखाकर एक किनारे बैठा दिया। तभी अर्जुन का बेटा संतोष जाग गया, उसने पिकअप में जानवर चढ़ा रहे बदमाशों को ललकारा। आवाज सुनकर आसपास के लोग आ गए तो बदमाश भाग गए। बेखौफ बदमाशों की इस घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें