फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या अलर्ट: अतिसंवेदनशील स्थानों पर बनाए जाएंगे बंकर, आठ अस्थायी जेल बनेंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। अयोध्या प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का फैसला अगले आठ दिनों में किस दिन आ जाए, कुछ नहीं कहा जा सकता। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के तैयारियां लगभग अंतिम चरण में हैं। जनपद में आठ अस्थायी अस्थाई जेल रहेंगी। इनमें से दो धौरहरा में और बाकी अन्य हरेक पुलिस सर्किल में एक-एक रहेगी। अतिसंवेदनशील स्थानों पर बंकर बनेंगे, जिनमें पर्याप्त संख्या में फोर्स रहेगा। खुराफाती तत्वों को चिह्नित कर पुलिस ने निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

इस मसले पर प्रशासन की धड़कने तेज हो गई हैं। सुरक्षा व्यवस्था चाकचौबंद करने के लिए एसपी पूनम कई दिनों से होमवर्क कर रही हैं। बलवाइयों को बंद करने को बनाई जा रही अस्थायी जेल के लिए पुलिस ने स्कूल चिह्नित किए हैं। शहर में नौरंगाबाद चौराहा, सदर चौराहा, ओवरिब्रज रेलवे क्रासिंग सहित करीब एक दर्जन से अधिक स्थानों पर बंकर बनाए जाएंगे। इसके अलावा शहर में 14 अति संवेदनशील स्थान चिह्नित किए गए हैं। इन पर घुड़सवार पुलिस तैनात होगी। पुलिस और प्रशासनिक अफसर लगातार पीस कमेटी की जिला मुख्यालय से लेकर गांवों और मोहल्लों तक बैठक कर लोगों से भाईचारे के साथ रहने, सौहार्द बनाए रखने और शीर्ष अदालत के फैसले का सम्मान करने की अपील कर कर रहे हैं। वहीं पुलिस ने खुराफाती तत्वों पर शिकंजा कस दिया है। एसपी के आदेश पर पिछले पांच सालों में सोशल मीडिया या अन्य तौर तरीकों से भ्रामक खबरें फैलाने, सांप्रदायिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की पोस्ट, वीडियो वायरल करने वालों पर भी पुलिस शिकंजा कसने में जुटी हुई है। पुलिस अब तक 1450 लोगों को चिह्नित कर चुकी है। सभी के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई भी शुरू कर हो गई। एसपी के आदेश पर थाना और चौकी स्तर पर ऐसे लोगों को चिह्नित किया जा रहा है, जिन पर पुलिस को गड़बड़ी फैलाने की आशंका है।
यह स्थान अतिसंवेदनशील घोषित
शहर के मोहल्ला नौरंगाबाद, हिदायातनगर, सुआगाड़ा, शाहपुरा कोठी, कपूरथला, अर्जुनपुरवा, टुन्नू सिंह चौराहा, खपरैला बाजार, मेन बाजार, सिकटिहा, थरवरनगंज, ईदगाह, गोटैय्या बाग और महाराजनगर।
विज्ञापन

वालंटियर रखेंगे सोशल मीडिया पर नजर
सोशल मीडिया को लेकर पुलिस खासा सतर्क है। प्रत्येक थाना स्तर पर 50 वालंटियर बनाए गए हैं। जो फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर पैनी निगाह रख रहे हैं। अगर किसी ने सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट या भ्रामक खबर चलाई तो वालंटियर इसकी सूचना थाना प्रभारी, सीओ और जनपद स्तरीय अफसरों को देंगे। भड़काऊ पोस्ट और भ्रामक खबर प्रसारित करने वाले के खिलाफ पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। उस पर रासुका भी लगेगा। सोशल साइटों से जुड़े सरकारी कर्मचारियों को भी सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखने के निर्देश एसपी ने दिए हैं।
शहर में चिन्हित गड़बड़ी फैलाने वालों की संख्या पर एक नजर
सदर कोतवाली 10
चौकी मिश्राना 18
चौकी संकटा देवी 20
चौकी महेवागंज 10
चौकी रोडवेज 05
चौकी जेलगेट 02
चौकी एलआरपी 03
सुरक्षा स्कीम बनी है। जिसके तहत सारी व्यवस्थाएं करीब दुरुस्त कर ली गई हैं। पीस कमेटी की लगातार बैठकें की जा रही है। गांवों से भी फीडबैक ली गई है। खुराफाती चिह्नित किए गए हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई भी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया के ग्रुपों की मॉनिटरिंग कराई जा रही है। मेरी अपील है कि कोई भी भ्रामक खबरों को प्रसारित न करें। -पूनम, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें