फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरटेक की कोशिश में बाइक टकराई ट्रॉली से, युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के गांव दुबहा में अलग-अलग समय पर हुई सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। पहले हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने की कोशिश में बाइक उसकी चपेट में आ गई और चालक की पहिए से कुचलकर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठी रिश्तेदार युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। चालक हेलमेट नहीं लगाए था। इसी गांव में दूसरे हादसे में एक महिला की अज्ञात वाहन से कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन

पलिया कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला निवासी सर्वेश कुमार ने बताया कि करीब तीन दिन पहले सिंगाही थाने के गांव हरद्वाही निवासी श्रीप्रकाश की 19 वर्षीय पुत्री प्रज्ञा उसके घर रिश्तेदारी में आई थी। उसे घर छोड़ने के लिए सर्वेश कुमार का 25 वर्षीय पुत्र अवनीश प्रज्ञा को बाइक पर बैठाकर उसे बुधवार करीब 10 बजे लेकर जा रहा था। पलिया-निघासन स्टेट हाईवे पर दुबहा गांव के पास एक ट्रैक्टर में जुड़ी दो ट्रॉलियों को ओवरटेक कर रहा था। तभी बाइक ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में आकर गिर गई। अवनीश ट्रॉली के नीचे आ गया और कुचलकर उसकी मौत हो गई। प्रज्ञा को गंभीर चोटें आई। गंभीर अवस्था में उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत खराब होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर मौके की नजाकत को समझते हुए चालक ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर फरार हो गया।
उधर, गांव दुबहा निवासी मदन की 53 वर्षीय मदन की पत्नी किशोरी मंगलवार रात करीब नौ बजे चखरा जाने वाले रास्ते के किनारे शौच को गई थी। वापस आते समय सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन से वह टकरा गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मदन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें