फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमलेश तिवारी हत्यारोपियों से कनेक्शन के अंदेशा में तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। कमलेश तिवारी हत्याकांड के आरोपियों के पलिया आकर किराए की इनोवा गाड़ी से शाहजहांपुर जाने के मामले में पुलिस ने मंगलवार रात तीन और लोगों को हिरासत में लिया है। गाड़ी के पुराने और नए मालिकों समेत तीन को हिरासत में लेकर पहले पुलिस पूछताछ कर रही है। माना जा रहा है कि यह धरपकड़ आरोपियों के इन लोगों से कनेक्शन की जांच करने के लिए की गई है।
विज्ञापन

आरोपियों के पलिया से शाहजहांपुर जाने की बात सामने आने के साथ ही इन लोगों के यहां वापस आकर नेपाल निकल जाने का अंदेशा जताया गया था। इस बारे में तथ्य टटोलने के लिए मंगलवार की दोपहर एसपी पूनम यहां आ गईं थीं। पैदल मार्च करने के उन्होंने कई होटलों की चेकिंग भी कराई थी। देरशाम तक बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी पलिया कस्बे में मौजूद रहे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस दरमियान रंगरेजान और पठान मोहल्लों में एक-एक कर तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। माना जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें जांच टीम के पास भेज दिया है। एसपी मंगलवार देर रात तक यहीं डटी रहीं।
इस मामले में किराए पर बुक हुई इनोवा गाड़ी के पुराने और नए मालिक के अलाव एक ई-रिक्शा चालक पहले से ही हिरासत में हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक हिरासत में लिए गए लोगों से हत्यारोपियों के कनेक्शन का अंदेशा है और इसी के चलते उन्हें पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। आरोपी यहां कहां रुके थे, कौन कौन उनकी मदद में आया था, कुछ ऐसे ही सवाल इन लोगों से किए जाने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपियों से कनेक्शन के अंदेशे में धरपकड़ के लिए कई टीमें बनाई गईं। इनमें स्पेशल फोर्स के भी जवान शामिल किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें