फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सटोरियों को बचाने में इंस्पेक्टर सदर लाइन हाजिर, चौकी इंचार्ज निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सटोरियो को बचाने और गिरफ्तारी में खेल करने के आरोप में एसपी ने प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है, जबकि मिश्राना चौकी के प्रभारी को निलंबित किया है।
विज्ञापन

करीब तीन महीने पहले मिश्राना चौकी पुलिस ने आईपीएल मैच पर लाखों रुपये का अंतरराज्जीय सट्टा कारोबार का खुलासा किया था। पुलिस ने दिनेश अग्रवाल को गिरफ्तार कर कर लिया था। उसके पास से ढाई लाख से अधिक रुपये, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल आदि बरामद किए थे। जबकि उसके साथ रेहान सहित अन्य लोग भाग निकले थे। छापे के दौरान पुलिस पर लाखों रुपये हजम करने के आरोप लगे थे।
जुलाई में आए नोडल अफसर रजनीश दुबे ने मामले को गंभीरता से लिया था। उन्होंने इसकी जांच एएसपी और एसडीएम की संयुक्त टीम बनाकर करने के आदेश दिए थे। इधर दो दिन पहले थाना खीरी पुलिस ने रेहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। एसपी पूनम ने बताया कि चौकी इंचार्ज पर छापे के दौरान रुपये इधर-उधर करने के गंभीर आरोप लगे थे। इसके अलावा सट्टे में शामिल अन्य लोगों को बचाने की भी कोशिश की थी। इस पर चौकी इंचार्ज मिश्राना अजब सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। इसी मामले में लापरवाही मिलने पर प्रभारी निरीक्षक सदर फतेह सिंह को भी लाइन हाजिर किया गया। अभी मामले की जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद विभागीय कार्रवाई की जाएगी। अभी किसी की सदर कोतवाली और चौकी पर तैनाती नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें