फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जंगबहादुरगंज-संसारपुर। अलग-अलग हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन

पसगवां क्षेत्र के ग्राम भोगीपुरसेवाराम निवासी रामचंद्र (55) पुत्र राम प्रसाद गांव के ही सुबोध (45) पुत्र ख्यालीराम के साथ साइकिल से जंगबहादुरगंज से घर लौट रहे थे। पीछे से आए एक अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे दोनों साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी 100 और जंगबहादुरगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों घायलों को सीएचसी पसगवां ला रही थी। रास्ते में रामचंद्र ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल सुबोध को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुबोध का एक पैर टूटा बताया जाता है। घटना रविवार दोपहर बाद लगभग दो बजे की है। चौकी प्रभारी विशंभर दयाल ने बताया कि साइकिल को टक्कर मारने वाले वाहन का पता नहीं चल सका। मृतक रामचंद्र के एक पुत्र, पांच विवाहित पुत्रियां और एक अविवाहित पुत्री है। सभी का रो- रोकर बुरा हाल है।
उधर, संसारपुर चौकी क्षेत्र में अलीगंज रोड निवासी 45 वर्षीय झब्बू त्रिवेदी बाइक से घर आ रहे थे। शिवपुरी के पास उनकी बाइक किसी वाहन से टकरा गई, जिसमें वह गंभीर घायल हो गए, जिन्हें 108 एंबुलेंस से सीएचसी भर्ती कराया गया। उधर, मैलानी थाना क्षेत्र के गांव चौरिया निवासी 40 वर्षीय अजय कुमार बाइक से बिना हेलमेट लगाए घर आ रहे थे। संसारपुर कसबे के पास सामने से आ रही किसी दूसरे अज्ञात बाइक सवार से उनकी बाइक टकरा गई, जिसमें अजय कुमार गिरकर गंभीर घायल हो गए। घटना होते ही अज्ञात बाइक सवार मौके से मय वाहन फरार हो गया। घायल को चौकी प्रभारी सतीशचंद्र यादव ने गोला सीएचसी भिजवाया जहां हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन उसे ले जाने की तैयारी कर रहे थे इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें