फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालकिन को बंधक बनाकर लूटपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। छत के सहारे बदमाश ने घर में घुसकर मकान मालकिन को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद नकदी-जेवर समेत करीब डेढ़ लाख का सामान लूटकर भाग निकला। सीओ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला और आसपास के लोगों से पूछताछ की। महिला ने तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन

भारत भूषण कॉलोनी निवासी योगेश वर्मा हरियाणा की प्राइवेट कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनकी पत्नी पूजा घर पर अपने चार साल और आठ महीने के पुत्रों के साथ रहती हैं। मंगलवार की रात भी वह कमरे में सो रही थीं। रात ढाई बजे एक बदमाश छत के सहारे घर में घुस आया। तमंचा दिखाकर उन्हें बंधक बना लिया। पूजा ने बताया कि बदमाश ने नकाब पहन रखा था। उसने नकदी और जेवर मांगे। शोर मचाने पर पड़ोस में सो रहे बेटे को गोली मारने की धमकी दी। बदमाश तमंचा लगाकर उसे कमरे में ले गया। अलमारी, बेड, सेफ खुलवाकर 15 हजार रुपये नकद, पहने हुए जेवर, मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, कान की बाली आदि लूट लीं। जाते समय पीछे मुड़कर देखने पर गोली मारने की धमकी दी। घर से बाहर निकलकर दरवाजे में बाहर से कुंडी लगाकर भाग निकला। बदमाश के आने की आहट पर शोर मचाया तो आसपास के लोग जाग गए। इससे महिला के घर पर भीड़ जुट गई। महिला ने रात में ही पुलिस को सूचना दी। सूचना पर सीओ रविंद्र कुमार वर्मा, प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से भी जानकारी ली।
किराये पर रहते हैं बाहरी लोग
मोहल्ले के लोग बताते हैं कि भारत भूषण कॉलोनी में बाहर के तमाम लोग किराये पर कमरा लेकर रहते हैं। इनमें तमाम लोग आपराधिक घटनाओं में भी लिप्त रहते हैं। पांच साल पहले पुलिस ने सर्वे कराया था। तब एक ही घर से चोरी का हजारों का सामान बरामद हुआ था।
विज्ञापन

पुलिस गश्त न होने से हो रही घटनाएं
मोहल्ले वालों ने बताया कि पुलिस रात में मोहल्ले में गश्त नहीं करती है। इससे अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश आए दिन घटना करते हैं। पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहती है। यहां तक रिपोर्ट भी दर्ज नहीं करती है। पुलिस गश्त न होने के कारण घटनाएं फिर होने लगी हैं। इससे लोग भयभीत हैं।
सीओ ने दिखाई सक्रियता
लोगों ने बताया कि रात में सबसे पहले घटना की सूचना यूपी 100 पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस पीड़िता को कोतवाली आकर तहरीर देने को कहकर चली गई। यूपी 100 ने कोतवाली पुलिस को भी घटना की सूचना नहीं दी। मोहल्ले वालों ने प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी, लेकिन उन्होंने भी सूचना को हल्के में लिया। तब लोगों ने घटना सीओ को दी। इस पर सीओ मौके पर पहुंच गए। कुछ देर बाद प्रभारी निरीक्षक डीपी तिवारी और चौकी इंचार्ज भी आ धमके।
विज्ञापन

पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला ने जो हुलिया बताया है। उसी आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। घटना का शीघ्र खुलासा किया जाएगा।
- रविंद्र कुमार वर्मा सीओ गोला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें