फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपल के पेड़ के नीचे मिला बुजुर्ग का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
फरधान। दो दिन पहले घर से लापता हुए बुजुर्ग का शव रेलवे लाइन के किनारे पीपल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। उनके गले में रस्सी का फंदा पड़ा था। उसके ऊपर टूटी हुई रस्सी एक डाल में बंधी नीचे लटक रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

धौरहरा खुर्द निवासी छेदीलाल (65) का शव मंगलवार की सुबह गांव से एक किलोमीटर पश्चिम पचपेड़वा गांव के सामने रेलवे लाइन के किनारे लगे एक पीपल के पेड़ के नीचे से मिला। छेदीलाल दो दिनों से घर से गायब था। परिजनों ने बताया रविवार की शाम वह दवाई लेने की बात कहकर घर से निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे। उनकी तलाश की गई लेकिन पता न चला। मंगलवार को छेदीलाल का शव पीपल के पेड़ के नीचे पड़ा मिला। बताते हैं जब उनकी घर में किसी से कहासुनी होती थी। तब वह गुस्से में घर से चले जाते थे। कई-कई दिनों बाद वापस लौटते थे। रविवार को भी किसी बात को लेकर परिजनों से उनकी कहासुनी हुई थी, जिससे वह नाराज थे। दवा लेने के बहाने रविवार की शाम घर से निकल गए। उनकी आदत से रूबरू परिवार वालों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। पुलिस को भी इसकी सूचना नहीं दी। मंगलवार को शव बरामद हुआ। छेदीलाल की पत्नी गोमती देवी ने फांसी लगाने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है। अब तक छानबीन में पता चला है वह दो दिन पहले दवा लेने के बहाने घर से निकले थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

विमल कुमार गौतम प्रभारी निरीक्षक थाना फरधान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें