उचौलिया। थाना क्षेत्र के गांव ढंढेल में शनिवार शाम करीब आठ बजे एक युवक ने तमंचे से खुद को गोली मार ली। घटना से गांव में हड़कंप मच गया। परिजन और ग्रामीण उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले गए।
गांव ढंढेल निवासी राजीव यादव (35) ने अपने दरवाजे पर तमंचे से खुद को गोली मार ली। गोली उसके पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि एक विवाहित महिला से प्रेम संबंध बनाना चाहता था। इसको लेकर वह काफी समय से मानसिक तनाव में था। राजीव शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। घायल को पहले सीएचसी पसगवां भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर शाहजहांपुर रेफर कर दिया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि युवक का उपचार चल रहा है और मामले की जानकारी जुटाई जा रही है।