फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कृष्ण जन्माष्टमी पर गो-आश्रय स्थलों में हुई गायों की पूजा

विज्ञापन
गाय को फल व खास ​खिलाते स्कूल के बच्चे: संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जन्माष्टमी के मौके पर सभी गो-आश्रय स्थलों में गो-माताओं की पूजा-अर्चना की गई। अफसरों, बच्चों व गांव वालों ने मिलकर गायों को गुड़, केला, हरा चारा खिलाकर उनका आशीर्वाद लिया। खुशहाली, समृद्धि की कामना की। राधा-कृष्ण की वेशभूषा में गो-आश्रय स्थल में आयोजित कार्यक्रम में बच्चे शामिल हुए।
विज्ञापन

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि जन्माष्टमी के पर्व पर गो-माता की विशेष पूजा की परंपरा है। गोवंश सुरक्षित रहें, इसके प्रयास किए जा रहे हैं। नामित नोडल अफसरों ने गो आश्रय स्थलों में विधि-विधान से गो-माता का पूजन किया। उनको माला पहनाई। रमियाबेहड़ ब्लॉक के गो-आश्रय स्थल में गोमाता की विशेष पूजा की गई।
सुजानपुर, जटपुरवा, राम नगर बगहा, दरेरी, कसावल, बैरिया, जंगल मटेरा, परमोदपुर में माल्यार्पण कर हरा चारा और दाना खिलाया गया। इस मौके पर सचिव राम निवास मौर्य, प्रियंका सिंह, विकास श्रीवास्तव, गया प्रसाद, राम दरस, पिंटू श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
गायों को घास खिलाकर की पूजा

बिजुआ। जिला पंचायत इंटर कॉलेज बिजुआ के स्टाफ और बच्चों ने स्थानीय गोशाला का भ्रमण कर वहां की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही गोवंश घास एवं फल खिलाएं। गोवंश की पूजा-अर्चना की। इस मौके पर प्रधानाचार्य सत्येंद्र मिश्र, शिक्षक नरेंद्र कुमार बाजपेयी, हरि ओम शुक्ल, रघुवंश मिश्र, आशुतोष शुक्ल आदि बच्चे मौजूद रहे। संवाद

पूजा-अर्चना कर फल खिलाए

पसगवां। कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पर बीडीओ मोहित कौशिक ने ढखौरा गोशाला में गायों की पूजा-अर्चना की। साथ ही फल, गुड़, हरा चारा खिलाया। इस दौरान पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. विनोद वर्मा, प्रधान विनोद सिंह, सचिव विवेक सिंहा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, स्कूली बच्चे आदि मौजूद रहे। संवाद

भक्तों ने व्रत रखकर की पूजा

निघासन। खाटू श्याम मंदिर समेत क्षेत्र में श्री कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। भक्तों ने भगवान का व्रत रखकर पूजा पाठ किया। हनुमान मंदिर, नंदीश्वर बाबा, दुर्गा मंदिर आदि मंदिरों को सजाया गया। चखरा गोशाला में सचिव यशपाल और प्रधान गजराज ने स्कूली बच्चों संग जन्मोत्सव मनाया और गायों की पूजा पाठ की। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें