फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: गोकशी का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

Sat, 17 May 2025 12:24 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

भीरा थाना क्षेत्र में एक खेत में संरक्षित पशु को काटा गया था। पशु के अवशेष खेत में पड़े मिले तो प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं। चौथी आरोपी फरार था। पुलिस ने उसे मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
आरोपी गुड्डू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के जंगलीनाथ व गदियाना में गन्ने के पास संरक्षित पशु काटने के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया। आरोपी गुड्डू उर्फ आलम के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने आरोपी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


15 मई को भीरा थाना क्षेत्र के ग्राम जंगलीनाथ व गदियाना के पास गन्ने के खेत गोवंशीय पशुओं के अवशेष मिले थे। ग्राम प्रधान अखिलेश बाजपेयी की तहरीर पर भीरा थाने में दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों बारिश अली निवासी हासिमटांडा, अजमत उर्फ डाली निवासी भगवंतापुर थाना पूरनपुर पीलीभीत व आसिफ निवासी परतापुर थाना इज्जतनगर जिला बरेली को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। घटना में एक आरोपी गुड्डू फरार था, जिसको भी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। आरोपी गुड्डू भिडौलिया का रहने वाला है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें