फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: एक करोड़ पैसठ लाख की लागत से बनेगा गो आश्रय स्थल

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। नगर पंचायत निघासन में एक करोड़ 65 लाख की लागत से गो आश्रय स्थल का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए नगर पंचायत में दो एकड़ भूमि तहसील प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई है।
विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष बद्रीप्रसाद मौर्य ने बताया कि उनके चुनावी घोषणापत्र में गोआश्रय स्थल निर्माण का मुद्दा प्रमुख था। शासन ने गोआश्रय स्थल बनाने के लिए धन आवंटित कर दिया था। नायब तहसीलदार दिव्यांशु शाही, ईओ दिनेश शुक्ला, लेखपाल दिलीप, शिवम आदि लोगों ने नगर पंचायत की भूमि की तलाश की।
वार्ड नंबर एक अटल नगर में झाड़ी आदि की जमीन पर लोगो ने वर्षों से कब्जा कर रखा था। उस भूमि को चिह्नित करते हुए कब्जा मुक्त कराया गया है। ईओ ने बताया कि जल्द ही इस भूमि पर कार्य शुरू कराया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें