फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 बेड का मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल बनेगा कोविड सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को मोतीपुर में लगभग बनकर तैयार 200 बेड के मातृ एवं शिशु कल्याण अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान जिला अस्पताल की टीम मौजूद रही। जिला प्रशासन कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए इस अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल बनाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि कोरोना महामारी दिन पर दिन बढ़ रही है। इसलिए 200 बेड के इस अस्पताल को कोविड चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल सको व्यवस्थाएं जल्द से जल्द दुरुस्त कराने के निर्देश दिए, जिससे कोरोना संक्रमितों को भर्ती कर शासन की मंशा के अनुरूप समुचित इलाज किया जा सके। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अस्पताल में गेल इंडिया की ओर से ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाएगा। इसके लिए कंपनी के लोग परिसर का निरीक्षण कर जगह चिंहित कर चुके हैं। जल्द ही प्लांट का काम शुरू होगा। निर्माण इकाई के जेई एमआर बेग एवं साइट इंजीनियर अभिषेक शुक्ला ने बताया कि साफ सफाई, बिजली, एसी व पानी की व्यवस्था लगभग पूरी हो चुकी है। अधिकारियों के निर्देशानुसार एक दो दिन में अस्पताल पूरी तरह से तैयार हो जाएगा। निरीक्षण के दौरान एसपी सहित जिला अस्पताल का स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें