फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या का खुलासा: जमीन के लिए चचेरा भाई बना जल्लाद, युवक को कुल्हाड़ी से काटा, वारदात में दो ताऊ भी रहे शामिल

Tue, 18 Feb 2025 07:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में 17 बीघा जमीन की खातिर चचेरे भाई ने युवक की हत्या कर दी। वारदात में दो ताऊ में शामिल रहे। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया। आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
हत्यारोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के उचौलिया थाना क्षेत्र के गांव डुडौलिया निवासी देवेंद्र का शव उसी के घर के कमरे से बरामद हुआ था। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की तो शक की सुई चचेरे भाई और दो ताऊओं पर आकर रुक गई। शक के आधार पर पुलिस ने चचेरे भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो घटना से पर्दा उठ गया। चचेरे भाई और दो ताऊ की नजर युवक की 17 बीघा जमीन पर थी। इसी के चलते कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


12 फरवरी से लापता युवक देवेंद्र सिंह (35) का लहूलुहान शव तीन दिन बाद यानी शनिवार की दोपहर उसके घर में कमरे से बरामद हुआ था। शव के हाथ-पैर बंधे हुए थे, जबकि सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसकी हत्या की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य एकत्र करते हुए परिवार के लोगों की सीडीआर निकलवाई। मृतक के पिता अशोक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

चचेरा भाई करता था जमीन की देखरेख 
ग्रामीणों के मुताबिक देवेंद्र के हिस्से में 17 बीघा जमीन थी। जिसकी देखरेख उसका चचेरा भाई करन सिंह करता था। कुछ दिनों से देवेंद्र ने खेत की देखरेख खुद शुरू की तो यह बात चचेरे भाई के अलावा उसके दोनों ताऊ को नागवार गुजरी। इस पर चचेरे भाई करन सिंह, ताऊ विजय सिंह और राजू सिंह ने मिलकर उसकी हत्या की साजिश रची। पुलिस के मुताबिक करन सिंह ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ प्रहार कर देवेंद्र की हत्या की थी। आलाकत्ल बरामद कर लिया गया है। 

एएसपी पश्चिमी नैपाल सिंह ने बताया कि घटना के बाद से पुलिस तमाम बिंदुओं पर जांच कर रही थी। घटना में देवेंद्र का चचेरा भाई करन संदिग्ध था। हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो ताऊ के नाम भी सामने आए। पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें