फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर हत्या का मुकदमा

Tue, 05 May 2015 06:31 PM IST
लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब डेढ़ साल बाद फिरोज की मौैत का मामला सुर्र्खियों में आ गया हैै। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी हैै। ओदरहना गांव निवासी फिरोज का शव मोहल्ला पटेलनगर स्थित तालाब से नौ नवंबर 2013 को मिला था।
विज्ञापन

गांव ओदरहना निवासी खालिद की पत्नी साबिरा बानो ने अपने पुत्र की मौत के मामले में पहले भी हत्या का आरोप लगाया था, लेकिन तब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी। साबिरा ने कोर्ट की शरण ली। उसने आरोप लगाए कि फिरोज को उसके साले मोहल्ला बहादुरनगर निवासी शरीफ, हनीफ और सीतापुर के हरगांव थाना के गांव तरपतपुर निवासी उस्मान घर से बुलाकर ले गए थे। इसके बाद फिरोज घर नहीं लौटा बल्कि नौ नवंबर 2013 को उसका शव पटेलनगर के एक तालाब में मिला। साबिरा का आरोप है कि फिरोज के हाथ-पैर बंधे थे। एसएसआई एसपी यादव ने बताया कि साबिरा की तहरीर के मुताबिक तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्र्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें