फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मृतक किशोरियों के ताऊ से जिरह पूरी, अगली सुनवाई 27 अक्तूबर को

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। निघासन कांड मामले में शुक्रवार को दूसरे गवाह के रूप में पेश हुए दिवंगत किशोरियों के ताऊ की गवाही हुई। बचाव पक्ष के दो आरोपियों की ओर से जिरह पूरी कर ली गई, जबकि बाकी आरोपियों की जिरह के लिए 27 अक्तूबर की तारीख लगाई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अदालती सुनवाई के दौरान निघासन कांड मामले में किशोरियों के ताऊ पेश हुए। बचाव पक्ष की ओर से आरोपी करीमुद्दीन और आरिफ उर्फ छोटे के अधिवक्ता वकार अहमद ने गवाह से सवाल जवाब किए। कुछ समय बाद ही अभियोजन की ओर से मोर्चा संभालने डीजीसी अरविंद त्रिपाठी, एडीजीसी संजय सिंह और रमेश चंद्र मिश्रा के साथ कोर्ट नंबर 11 पहुंच गए, जहां गवाह से सवाल पूछने को लेकर कई बार बचाव पक्ष से बातचीत भी हुई। दो आरोपियों की ओर से जिरह पूरी होने के बाद अदालत में अन्य आरोपियों की ओर से सवाल जवाब के लिए 27 अक्टूबर की तारीख लगाई गई है। संवाद
जमानत याचिका में तब्दीली, बाल कल्याण समिति समेत तीन बने पक्षकार
लखीमपुर खीरी। निघासन कांड में आरोपी सुनील गौतम और आरिफ उर्फ छोटे की जमानत अजी पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के दिशानिर्देशों का हवाला देते हुए डीजीसी अरविंद त्रिपाठी, विशेष लोक अभियोजक बृजेश पांडे के साथ ही वादिनी के व्यक्तिगत अधिवक्ता एसके सिंघानिया की ओर से आपत्ति जाहिर की गई। बताया कि नाबालिग बच्चों के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में जमानत प्रार्थनापत्र के निस्तारण की गाइड लाइन तय है। जिसके तहत मामले की शिकायतकर्ता के साथ ही बाल कल्याण समिति जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी पक्षकार बनाया जाना चाहिए। एडीजे राहुल सिंह प्रथम ने जमानत सुनवाई की गाइडलाइन का पालन कराने को कहा तब बचाव पक्ष की ओर से सुनील गौतम और आरिफ उर्फ छोटे के अधिवक्ता ने जमानत प्रार्थना पत्र संशोधित करते हुए पक्षकार के रूप में बाल कल्याण समिति और परिवादिनी सहित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को भी पक्षकार बनाया, जिन्हें जमानत सुनवाई की नोटिस दी गई है। संवाद
विज्ञापन

नाबालिग होने की अर्जी पर बहस जारी
लखीमपुर खीरी। निघासन कांड मामले में लंबित चल रही आरोपी की नाबालिग अर्जी पर शुक्रवार को भी बहस जारी रही। अभियोजन पक्ष की ओर से लालपुर प्राथमिक पाठशाला के शैक्षिक दस्तावेजों पर बल दिया गया तो बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश सिंह मुन्ना ने स्कूल दस्तावेजों में व्हाइटनर और ओवर राइटिंग की बातें कहते हुए उसे संदिग्ध बताया। साथ ही दिल्ली स्कूल के कागजातों पर भरोसा करने की बात कही है। अर्जी की सुनवाई के बाद शुक्रवार को भी कोई फैसला नहीं हो सका, अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 27 अक्टूबर की तारीख नियत की है। संवाद
तिकुनिया कांड की सुनवाई टली, अब सुनवाई 4 नवंबर को
लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा मामले में शुक्रवार को जिला जज मुकेश मिश्रा के अवकाश पर होने के कारण सुनवाई टल गई। प्रभारी जिला जज सुनील वर्मा ने अगली सुनवाई के लिए 4 नवंबर की तारीख मुकर्रर की है। तिकुनिया हिंसा मामले में आरोपी अंकित दास सहित पांच आरोपियों की ओर से डिस्चार्ज अर्जी पर पिछली तारीख पर वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौड़ की ओर से की जा रही बहस अधूरी रह गई थी। बाकी बहस के लिए शुक्रवार की तिथि निर्धारित की गई थी, लेकिन शुक्रवार को जनपद न्यायाधीश के अवकाश पर रहने के कारण एडीजे सुनील वर्मा ने चार नवंबर की तारीख लगा दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें