फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: प्रेमी युगल ने खाया जहरीला पदार्थ, लखनऊ रेफर

Sun, 18 Oct 2026 12:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
खीरी टाउन। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार देर रात प्रेमी युगल ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन दोनों को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। वहां दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि 20 वर्षीय रवि और 17 वर्षीय किशोरी एक ही कॉलेज में पढ़ते हैं और उनके बीच प्रेम-प्रसंग था। शनिवार देर रात दोनों ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को लखनऊ रेफर कर दिया।
दोनों ने किन परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन किया, इसकी जानकारी खबर लिखे जाने तक नहीं हो सकी थी। सीओ महक शर्मा ने बताया कि खीरी थाने में इस मामले की कोई जानकारी नहीं मिली है। फिर भी पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें