विधायक ने 10 शिक्षकों को किया सम्मानित
13एलकेएचपी15
सिकंद्राबाद। न्याय पंचायत में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह एवं शैक्षिक संगोष्ठी में विधायक अरविंद गिरि ने कहा है कि बेसिक शिक्षा में व्याप्त भ्रष्टाचार का खात्मा किया जाएगा। परिषदीय स्कूलों में सुधार के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। इस दौरान विधायक ने 10 शिक्षकों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
प्राथमिक विद्यालय सिकंद्राबाद के प्रांगण में सम्मान समारोह हुआ, जिसमें सेवानिवृत्त शिक्षक तंगुतध्वज, प्रमिला शुक्ला, दाताराम, रमाशंकर कटियार, बाबूराम वर्मा, यज्ञदत्त अवस्थी, किरन मिश्रा समेत 10 लोगों को शाल ओढ़ाकर गीता भेंट की गई। विशिष्ट अतिथि पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र सिंह भदौरिया, खंड शिक्षा अधिकारी गोला अनुराग मिश्रा, बेहजम के बीईओ सत्यप्रकाश, आयोजक विनोद सिंह भदौरिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विपिन गुप्ता, बबलू खां, अनिरुद्ध मिश्रा, राजेंद्र त्रिवेदी, मनोज कुमार, राजीव कुमार, युनुस, अवधेश त्रिवेदी, अवधेश वर्मा, रामप्रताप, जिलाध्यक्ष संजीव त्रिपाठी, रितेश मिश्रा, राहुल बाजपेयी, सुरजन लाल वर्मा, विजय महेश्वरी, प्रीतेश पांडेय, आशुतोष गिरी, आरिफ , मनोज वर्मा मौजूद रहे।