फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बरवर में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया सुलभ शौचालय

विज्ञापन
बरवर में परिषदीय स्कूल के पास बना सुलभ शौचालय और टैंक जो एक माह बाद ही लीक करने लगा - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
बरवर। नगर पंचायत द्वारा नगर की मुख्य बाजार में स्थित परिषदीय विद्यालय गेट पर बनवाया गया सुलभ शौचालय बच्चों सहित व्यापारियों के लिए मुसीबत बन गया है। भ्रष्टाचार के इस खेल में शौचालय निर्माण के सारे मानक किनारे कर दिए गए। जिस कारण जन सुविधा वाली योजना जनता पर ही भारी पड़ गई।
विज्ञापन

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद लगभग एक महीने पहले शुरू हुए शौचालय के टैंक में लीकेज और दरारों की वजह से इसके पास से गुजरना भी मुश्किल हो रहा है। छात्रों को इसी गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है। ऐसे में आसपास के लोगों और बच्चों में संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। कस्बे के ओम प्रकाश, राजेश गुप्ता, राजू ने इसकी शिकायत नगर पंचायत की अध्यक्ष और ईओ से की। ईओ सपना भारद्वाज ने मौके का निरीक्षण किया और इसे गलत बताते हुए ताला डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें