फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनाकैनीकरण: 2660 लोगों को लगाई गई वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में शुक्रवार को 17 केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई गई। निर्धारित लक्ष्य 3266 के सापेक्ष 2660 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जा सकी। प्रथम चरण में चार दिन चले अभियान के दौरान निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 78 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि शुक्रवार को जिला एवं महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर टीकाकरण नोडल अधिकारियों की देखरेख में किया गया। उन्होंने बताया कि करीब 13 हजार सरकारी और निजी अस्पतालों के डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को कोरोना वैक्सीन लगाई जाने थी, जिसके लिए चार दिन टीकाकरण अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 78 फीसदी लोगों का टीकाकरण किया गया। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को 3266 लोगों को वैक्सीन लगाई जानी थी, जिसके लिए 320 टीमें लगाई गई थीं। शाम तक 2660 लोगों का टीकाकरण किया जा सका। उन्होंने बताया कि जो लोग कोरोना वैक्सीन लगने से रह गए हैं उनका टीकाकरण चार और पांच फरवरी को किया जाएगा।
टीकाकरण की तारीख- चार एवं पांच फरवरी
तारीख वैक्सीन लगी निर्धारित लक्ष्य
16 जनवरी 296 400
22 जनवरी 1184 2000
28 जनवरी 2953 4007
29 जनवरी 2660 3266
जिला अस्पताल-145
महिलाअस्पताल-197
सीएचसी
बेहजम-76
नकहा-126
फूलबेहड़-183
फरधान-192
निघासन-168
पलिया-149
मोहम्मदी-189
मितौली-143
पसगवां-153
धौरहरा-172
रमियाबेहड़-161
ईसानगर- 174
बांकेगंज-132
बिजुआ-212
कुंभी गोला-88
टीकाकरण के बाद लैब टेक्नीशियन की बिगड़ी तबियत
बिजुआ। यहां सीएचसी में अभियान के दूसरे दिन किए गए टीकाकरण में एक स्वास्थ्य कर्मी को चक्कर आने की शिकायत हुई, जिससे उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। सीएचसी में तैनात लैब टेक्नीशियन अजय वर्मा को कोरोना वैक्सीन लगने के बाद चक्कर आने लगे। इस पर उन्हें डॉक्टरों ने काफी देर तक अपनी देखरेख में रखा, लेकिन बाद में उन्हें 108 एंबुलेंस 108 में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि लैब टेक्नीशियन को को जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। अब उनकी तबियत ठीक है।
विज्ञापन

दंपती ने भी लगवाई कोरोना वैक्सीन
मितौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात दंपती ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। अभिषेक मिश्रा नेत्र सहायक और उनकी पत्नी अमृता शुक्ला एनसीडी कार्यक्रम के अंतर्गत स्टाफ नर्स पद पर तैनात है। दोनों ने एक ही दिन टीका लगवाया। दोनों का एक साथ टीकाकरण कराना कर्मचारियों के बीच चर्चा का विषय रहा।
कोरोना वैक्सीन लगवाने में दूसरे दिन भी आगे रहीं महिलाएं
बांकेगंज। यहां सीएचसी परिसर में टीकाकरण अभियान के तहत शुक्रवार को दूसरे दिन 173 लक्ष्य के सापेक्ष 132 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इनमें 120 महिलाएं और 12 पुरुष शामिल रहे।
पसगवां में शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ
पसगवां। यहां सीएचसी पर शत प्रतिशत टीकाकरण हुआ। अधीक्षक डॉ. अश्विनी कुमार वर्मा ने बताया कि लक्ष्य के अनुसार सभी 153 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई। इनमें 143 महिलाएं और दस पुरुष शामिल रहे।
गोला में 19 प्रतिरक्षण हुआ टीकाकरण
गोला गोकर्णनाथ। यहां सीएचसी पर अभियान के दौरान 88 स्वास्थ्यकर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष एवं कुंभी ब्लॉक के प्रतिरक्षण अधिकारी दीपक मिश्रा ने कोरोना का पला टीका लगवाया।
242 आंगनबाड़ी वर्करों को लगी वैक्सीन
इंचार्ज सीडीपीओ नीलम शुक्ला ने बताया कि कोरोना टीकाकरण अभियान में आंगनबाड़ी वर्कर और सहायिकाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के दौरान 350 में से 242 आंगनबाड़ी वर्करों ने कोरोना टीका लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें