फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार स्थानों पर आज चार टीमें 400 लोगों को लगाएंगी कोरोना का टीका

विज्ञापन
लखीमपुर कलक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता करते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण आज से शुरू होने जा रहा है। टीकाकरण अभियान के पहले दिन जिला एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी बेहजम और बांकेगंज में टीके लगेंगे। पहले चरण में जिन लोगों को टीका लगना है उन्हें इसकी सूचना फोन पर मेसेज के माध्यम से मिलेगी। वहीं, सीएचसी पर वैक्सीन भेज दी गई हैं। टीकाकरण के बाद प्रमाण पत्र भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि टीका लगाने के लिए टीकाकरण स्थल पर तीन कमरे रिजर्व हैं। गेट पर तापमान चेक होगा। इसके बाद फोटो युक्त पहचान पत्र से मिलान होगा कि सूची में शामिल व्यक्ति को ही टीका लग रहा है। दूसरे कमरे में स्वास्थ्यकर्मी टीका लगाएंगे। टीकाकरण के बाद संबंधित व्यक्ति को तीसरे कमरे में आधा घंटे तक रोक कर रखा जाएगा, जिससे इस दौरान यदि किसी प्रकार की दिक्कत हो तो उसको तत्काल चिकित्सा मुहैया कराई जा सके। इसके लिए चारों स्थलों पर एंबुलेंस मौजूद रहेंगी। सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल ने बताया कि कोरोना का जो टीका जिले में आया है वह पहले ही दुनिया के आठ देशों में इस्तेमाल हो चुका है। वार्ता में एसपी विजय ढुल, एडीएम अरुण कुमार सिंह, एएसपी अरुण कुमार सिंह, एसडीएम डॉ. अरुण कुमार सिंह, एसडीएम अतिरिक्त रेनू, एसीएमओ डॉ. आरपी दीक्षित, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह, कोल्ड चेन प्रभारी सरिता वर्मा, विजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
पहली के बाद दूसरी डोज लगवाना होगा जरूरी
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. बलबीर सिंह ने बताया कि पहली डोज लगने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगवाना अनिवार्य है। इन 28 दिन और इसके बाद करीब दो सप्ताह तक कोरेाना प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि दूसरी डोज के दो सप्ताह बाद एंटीबॉडी बनना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

तीन चरण में होगा टीकाकरण
प्रथम- सरकारी एवं निजी स्वास्थ्य कर्मी व पैरामेडिकल स्टाफ
द्वितीय- पुलिस कर्मी, एसएसबी एवं नगरपालिका कर्मी
तृतीय- 50 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग एवं कम उम्र के वह लोग जो गंभीर बीमारी से ग्रसित हैं
टीका लगवाने के लिए देना होगा फोटो युक्त पहचान पत्र
पंजीकृत व्यक्ति को टीका लगवाने के लिए टीकाकरण स्थल पर फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होगा। इसमें आधार कार्ड, डीएल, पैन कार्ड, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र आदि शामिल हैं।
बिना पंजीकरण नहीं लगेगा टीका
कोरोना का टीका जिस किसी को भी लगाया जाएगा, पहले उसका पंजीकरण होगा और फिर उसके बाद ही टीका लगाया जाएगा। पंजीकरण के बिना टीका लगना मुमकिन नहीं हो पाएगा।
बीमारी की हालत में नहीं होगा टीकाकरण
डीएम ने बताया कि बुखार आदि होने की स्थिति में पंजीकृत डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ का टीकाकरण नहीं होगा। स्वस्थ होने पर ही उन्हें टीका लगाया जाएगा।
ऐसा होने पर न ले टेंशन
1. इंजेक्शन स्थल पर दर्द हो या फिर सूजन आ जाए।
2. हल्का बुखार।
3. बेचैनी।
4. हरारत।
5. दाने
हेल्पलाइन नंबर
प्रदेश-104
राष्ट्रीय-1075
जिले की जनसंख्या - 4621542
अब तक हुई कोरोना जांच- 322954
मिले कोरोना संक्रमित- 7608
जिले में कोरोना एक्टिव- 106
कोरोना मुक्त हुए- 7314
कोरोना से मौत- 97
टीकाकरण स्थल- नोडल अफसर
महिला अस्पताल- डॉ. अजय कुमार
जिला अस्पताल- डॉ. एसके मिश्रा
सीएचसी बांकेगंज- डॉ केके रंजन
सीएचसी बेहजम- डॉ. अनिल वर्मा
रिहर्सल- तारीख - स्थान
पहला - छह जनवरी- छह
दूसरा - 11 जनवरी-17
जिले को मिली वैक्सीन- 1564
बांकेगंज सीएचसी में 100 लोगों को लगेगा कोरोना का टीका
बांकेगंज। कोरोना को हराने के लिए बांकेगंज सीएचसी में टीका लगाने की तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। जिले से आए टीके को अस्पताल परिसर में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। शनिवार पहले दिन 100 लोगों का टीकाकरण किया जाएगा।
बांकेगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ केके रंजन ने बताया कि शनिवार को पहले दिन सुबह नौ से सायं पांच बजे तक 40 वर्ष की आयु पूरी कर चुके 100 लोगों का टीकाकरण अस्पताल परिसर में किया जाएगा। इसमें आंगनबाड़ी वर्कर, एएनएम और स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मियों की एक टीम गठित की गई है। जिसमें तीन स्वास्थ्य कर्मी बीएचडब्ल्यू सीता मिश्रा, फूलमती टीकाकरण और मनोरमा देवी सत्यापन करेंगी, जिन्हें प्रशिक्षण के लिए शुक्रवार जिला मुख्यालय भेजा गया है। जिले से आए कोरोना के टीके को कोल्ड चेन रूम में पुलिस की कड़ी सुरक्षा में रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें