फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन चार जगहों पर 400 लोगों को लगेगा राहत का टीका

विज्ञापन
सीएचसी भेजी जा रही कोरोना वैक्सीन। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना को हराने के लिए जिस वैक्सीन रूपी हथियार का इंतजार था, वह बुधवार रात जिले में पहुंच चुकी है। वैक्सीन लगाने की शुरुआत 16 जनवरी यानि शनिवार से होगी। इसके लिए जिला प्रशासन से लेकर स्वास्थ्य महकमे के लोगों ने पुख्ता तैयारियां की हैं। आठ सीएचसी पर वैक्सीन भेज दी गई हैं। अपुष्ट सूत्रों का कहना है कि पहले दिन चार स्थानों पर 400 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने पहले चरण में करीब 14500 लोगों का टीकाकरण करने के लिए कोविन पोर्टल पर नाम फीड किए हैं। टीकाकरण कैसे करना है और इस दौरान क्या सावधानियां बरतनी हैं, इसके लिए दो बार रिहर्सल भी हुआ है। इसका उद्देश्य वैक्सीन लगाने वाले स्टाफ को मानसिक रूप से तैयार करना था। शनिवार को प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद टीकाकरण शुरू होगा। इसलिए पहले दिन कितनी जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी, इसको लेकर मंथन चल रहा है। हालांकि महकमे के लोगों ने जिला एवं महिला अस्पताल सहित 15 सीएचसी पर वैक्सीन लगवाने की तैयारियां की थीं, मगर, गुरुवार को सिर्फ चार जगहों पर टीकाकरण होने की सूचना आम हो गई। फिलहाल, सीएमओ ने फरधान, कुंभी, बांकेगंज, फरधान, मोहम्म्दी, बेहजम, पसगंवा ब्लॉक में वैक्सीन भिजवा दी हैं। मगर, टीकाकरण कहां होगा, इसको लेकर सेहत महकमे के लोग असमंजस में हैं।
-
उद्घाटन के दिन चार जगह पर टीकाकरण
गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन के बाद टीकाकरण शुरू होगा। जिम्मेदार बताते हैं कि ऐसे में जिला एवं महिला अस्पताल सहित सभी सीएचसी पर टीकाकरण शुरू हो पाना मुमकिन नहीं है। इसलिए जिला एवं महिला अस्पताल सहित बेहजम और बांकेगंज में वैक्सीन ही लगेगी।
विज्ञापन

-
कोल्डचेन की सुरक्षा को पुलिस रहेगी तैनात
वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर बेहद पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कोल्डचेन की सुरक्षा पुलिस के जवान करेगें। वहां पर आने जाने वालों पर सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी।
-
0.5 एमएल की डोज
शासन ने जिले के लिए 15650 डोज भेजी हैं। एक व्यक्ति के 0.5 एमएल की डोज लगेगी। पांच एमएल की वैक्सीन में 10 लोगों के वैक्सीन लगाई जा सकेगी। लाभार्थी को पहली डोज लगवाने के 28 दिन बाद दूसरी डोज लगाई जाएगी।
-
पसगवां सीएचसी पहुंची वैक्सीन
सीएचसी में कोविड 19 कोविशील्ड वैक्सीन पहुंचने पर चिकित्साधिकारी डॉ प्रदीप कुमार सिंह सूर्यवंशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आदर्श कुमार सिंह मौजूद रहे। डॉ सूर्यवंशी ने बताया कि जिले से चार सौ डोज की आपूर्ति की गई है, जिसे कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इस मौके पर प्रतिरक्षण अधिकारी सीजे सिंह ,रजनीकांत, भाजपा युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष शिवम मिश्रा आदि मौजूद रहे ।
-
प्रधानमंत्री 16 जनवरी को वैक्सीनेशन का शुभारंभ करेंगे। पहले दिन चार सत्र, जिसमें जिला एवं महिला अस्पताल सहित सीएचसी बांकेगंज व बेहजम में टीकाकरण होने का अनुमान है। हर जगह 100 लोगों के वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ.बलबीर सिंह जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें