गोला गोकर्णनाथ। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मी में कोरोना संक्रमण का संदेह होने पर हड़कंप मच गया। जानकारी होने और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चतुर्थ श्रेणी कर्मी को परीक्षण के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। चतुर्थ श्रेणी कर्मी गुरुवार को ही 14 दिन की क्वारंटीन ड्यूटी कर वापस आई थी।
सीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ अजय वर्मा ने बताया कि स्वीपर नकहा ब्लाक के जगसड़ क्वारंटीन सेंटर पर ड्यूटी पर थी। जहां से 14 दिन ड्यूटी पूरी करने के बाद वह गुरुवार को वापस आई थी। कोरोना से बचाव के निर्देशों एवं एहतियात के अनुपालन में उसे आवास के बजाए अटल विश्राम गृह में रखा गया। परीक्षण के बाद कुछ संदेह होने पर उसे पुन: जांच के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया है, फिलहाल अभी रिपोर्ट नहीं आई है। संवाद