फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना : एक और संक्रमित मिला, संख्या हुई 60

विज्ञापन
महिला अस्पताल में ओपीडी के सामने बिना मास्क बैठी महिलाएं
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण की रफ्तार जिले में थम नहीं रही है। रोजाना संक्रमित मिल रहे हैं। शुक्रवार को एक और संक्रमित मिलने से इस साल जिले में कोरोना पॉजिटिव मिलने वालों की संख्या 60 हो गई है। जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या अभी दस है। इसमें एक लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।
विज्ञापन

होली के बाद कोरोना संक्रमितों के मिलने का शुरू हुआ सिलसिला जारी है। जनवरी से अब तक कुल 60 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या तहसील मितौली में रहने वालों की हैं। हालांकि इनमें से 50 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण के नोडल अधिकारी डॉ. धनीराम ने बताया कि शुक्रवार को एक संक्रमित और मिला है। इससे संक्रमितों का आंकड़ा 60 पहुंच गया है। इनमें से 50 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि अन्य नौ लोग स्वास्थ्य टीम की निगरानी में होम क्वारंटीन है। जबकि एक संक्रमित मेडिकल कॉलेज में भर्ती है।

लापरवाही पड़ रही भारी - डॉक्टरों का कहना है कि इस समय मौसम तेजी से बदल रहा है। उधर, कोरोना संक्रमित भी मिल रहे हैं। इसलिए बेहद सतर्क रहकर सावधानी बरतने की जरूरत है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर बिना मास्क लगाए न जाएं। हाथ सैनिटाइज करते रहें। घर से बाहर रहने पर बार बार चेहरे को न छ़ुएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें