फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर मिला रायपुर के युवा कवि शव

विज्ञापन
मृतक आशुतोष शुक्ला का फाइल फोटो
विज्ञापन
खमरिया। क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी युवा कवि 28 वर्षीय आशुतोष शुक्ला पुत्र जय नारायण शुक्ला का शव हरिद्वार में रेलवे ट्रैक पर मिला है।
विज्ञापन

आशुतोष शुक्ला के पिता सरस्वती विद्या मंदिर में अध्यापक हैं, जबकि आशुतोष शृंगार रस के कवि थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले वह हरिद्वार गए थे। आशुतोष का शव बृहस्पतिवार शाम हरिद्वार रेलवे स्टेशन से कुछ दूर रेलवे ट्रैक पर मिला।
विज्ञापन

हरिद्वार पुलिस ने जेब में मिले कागजों से आशुतोष की पहचान की और फोन से उनके घर सूचना दी। सूचना मिलने पर रात में ही परिवार के लोग शव लेने के लिए हरिद्वार को रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि हरिद्वार में शव का पोस्टमार्टम किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें