लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के नए केस मिलने का ग्राफ नीचे नहीं आ रहा है। शुक्रवार को भी 512 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि दो मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो गई।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 930 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 363 पॉजिटिव व 567 नेगेटिव है। वही अन्य लैब व एंटीजन से 149 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई।
ब्लॉक लखीमपुर में 200 संक्रमित मिले हैं। वहीं ब्लॉक नकहा में 109 संक्रमित मिले हैं। ब्लॉक फूलबेहड़ में नौ, ब्लॉक ईसानगर में 11, ब्लॉक धौरहरा में 27, ब्लॉक निघासन में 42, ब्लॉक रमियाबेहड़ में 27, ब्लॉक बांकेगंज में नौ, ब्लॉक पसगवां में 13, ब्लॉक मितौली में नौ, ब्लॉक कुम्भी में नौ, ब्लॉक पलिया में 18, ब्लॉक बिजुआ में 11, ब्लॉक बेहजम में 15, ब्लॉक मोहम्मदी में तीन संक्रमित मिले हैं।
अब तक मिले कुल संक्रमित 16994
ठीक हुए संक्रमित 12232
वर्तमान में सक्रिय मरीज 4637
अब तक हुई कुल मृत्यु 125