फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंचाई खंड के सहायक अभियंता और एक शिक्षक की कोरोना से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में पंचायत चुनाव की ड्यूूटी के बाद कोरोना संक्रमण की चपेट में आए सरकारी कर्मचारियों की मौत के रोज ही नए मामले सामने आ रहे हैं। सिंचाई खंड प्रथम के सहायक अभियंता मुनेंद्र कुमार और बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षक सचिन शर्मा की भी इलाज के दौरान मौत हो गई है। वहीं कई अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी बीमार पड़े हैं, जिनमें कोरोना के अलावा टाइफाइड से भी पीड़ित बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सिंचाई खंड प्रथम के सहायक अभियंता 54 वर्षीय मुनेंद्र कुमार मूल रूप से एटा के निवासी थे, लेकिन वर्तमान में वह परिवार समेत बरेली में रहते थे। पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में 19 अप्रैल को उन्होंने सेक्टर मजिस्ट्रेट की ड्यूटी की थी। इसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई, तो वह इलाज के लिए बरेली चले गए। जहां पर उन्होंने पांच दिन पहले कोविड की जांच कराई थी, जिसमें रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके बाद वह कोविड अस्पताल में भर्ती कर लिए गए। यहां पर इलाज के दौरान बृहस्पतिवार की अल सुबह सहायक अभियंता की मौत हो गई।
इसी विभाग के दूसरे सहायक अभियंता विशाल सोनकर भी 13 अप्रैल 2021 से बीमार चल रहे है, जिन्हें टाइफाइड की बीमारी है। इससे वह रायबरेली के अस्पताल में कई दिन भर्ती रहे, जिन्हें दो दिन पहले डिस्चार्ज किया गया है। अब मतगणना में ड्यूटी लगने से परेशान हैं। इसी विभाग के अधिशासी अभियंता रामबहादुर ने बताया कि सहायक अभियंता मुनेंद्र कुमार ने पंचायत चुनाव में बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट ड्यूटी की थी, जिसके बाद उनकी तबीयत खराब हुई। जांच में कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अधिशासी अभियंता भी कई दिनों बुखार-खांसी से पीड़ित हैं और खुद को होम आइसोलेट कर लिया है।
विज्ञापन

उधर, बेसिक शिक्षा विभाग में लगातार शिक्षकों की मौत के मामले सामने आ रहे हैं। प्राथमिक विद्यालय छेड़ीपुर के इंचार्ज प्रधानाध्यापक सचिन शर्मा की भी कोरोना संक्रमण चलते इलाज के दौरान मेरठ के अस्पताल में मौत हो गई थी। पंचायत चुनाव की ड्यूटी के बाद से वह बीमार हो गए थे। वह मूल रूप से मेरठ के निवासी थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें