फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के दौरान संक्रमित हुई शिक्षिका की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बांकेगंज। पंचायत चुनाव के दौरान ड्यूटी पर कोरोना से संक्रमित हुई बांकेगंज प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका भारती निषाद की लौटने के बाद अचानक हालत खराब होने लगी। इस पर उन्हें लखनऊ के बेस हास्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधार न हुआ। बुधवार को उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

दिवंगत शिक्षिका के पुत्र दिव्यांश ने बताया कि पंचायत चुनाव में उनकी मां की ड्यूटी पलिया ब्लॉक के मंहगापुर में लगी थी। वहां से लौटने के बाद अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। जांच कराने पर वह कोरोना पॉजिटिव पाई गईं। इसके बाद उन्हें लखनऊ के बेस हास्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें