फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस की तकलीफ, प्रधान पद के प्रत्याशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा। मूसेपुर ग्राम पंचायत से प्रधान पद के प्रत्याशी मुनेजर की सांस लेने में तकलीफ की वजह से बुधवार की रात 11 बजे जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक की कोविड रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

विकास खंड धौरहरा की ग्राम पंचायत मूसेपुर से प्रधान पद का चुनाव लड़ रहे मुनेजर लाल (45) पुत्र विश्राम की तबीयत पिछले चार- पांच दिन से खराब थी। उनका इलाज चल रहा था। मुनेजर के भाई राजेश ने बताया कि बुधवार को सुबह सांस लेने में दिक्कत होने पर लखीमपुर के एक निजी अस्पताल में दिखाया, लेकिन वहां ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने की वजह से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां, रात 11 बजे उनकी ऑक्सीजन लेवल कम होने से मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें