फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक संक्रमित की मौत, 529 नए मरीज मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में बृहस्पतिवार को भी 529 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि एक संक्रमित की इलाज के दौरान मौत हुई है। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक लैब से कुल 1104 रिपोर्ट प्राप्त हुईं, जिसमें 415 पॉजिटिव व 689 नेगेटिव है। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 114 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुईं। ब्लॉक लखीमपुर में 204 संक्रमित मिले हैं। ब्लॉक नकहा में छह, ब्लॉक फूलबेहड़ में 10, ब्लॉक ईसानगर में 13, ब्लॉक धौरहरा में 25, ब्लॉक निघासन में 37, ब्लॉक रमियाबेहड़ में दो, ब्लॉक बांकेगंज में 11, ब्लॉक पसगवां में 39, ब्लॉक मितौली में तीन, ब्लॉक कुम्भी में 75, ब्लॉक पलिया में 64, ब्लॉक बिजुआ में तीन, ब्लॉक बेहजम में 17, ब्लॉक मोहम्मदी में 20 संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में कुल 4442 सक्रिय मरीज हैं।
विज्ञापन

-
गोला सीएचसी में 110 लोगों की हुई कोरोना जांच
गोला गोकर्णनाथ। सीएचसी में कोरोना जांच में लगे दो महिला डॉक्टर, चार लैब टेक्नीशियन, दो फार्मासिस्ट, दो ओटी असिस्टेंट, एक एक्सरे अटेंडेंट आदि 10 स्वास्थ्य कर्मियों के पॉजिटिव हो जाने पर कोरोना संक्रमण की जांच बंद कर दी गई थी। अमर उजाला ने जनहित में लोगों की परेशानी देखते हुए खबर प्रमुखता से छापी। जिसका परिणाम यह हुआ कि जिले से आई टीम ने जांच शुरू कर दी है। कोविड-19 प्रभारी डॉ गणेश कुमार ने बताया कि जिला मुख्यालय से आई टीम ने सीएचसी में खांसी, जुकाम, बुखार के पीड़ित 110 लोगों की कोरोना जांच की। उन्होंने कहा कि लोग एहतियात बरतें, जांच कराने के लिए अब ऐसी दिक्कत नहीं होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें