फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

693 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के मिलने का ग्राफ अभी डाउन नहीं हुआ है, जिससे लोगों को बेहद सावधान और सतर्क रहने की जरूरत हैं। मंगलवार को भी 693 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 901 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 491 पॉजिटिव व 410 निगेटिव है। वहीं अन्य लैब व एंटीजन से 202 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक लखीमपुर में पहले की तरह एक बार फिर सबसे अधिक 385 संक्रमित मिले हैं। ब्लॉक नकहा में 23, ब्लॉक फूलबेहड़ में 24, ब्लॉक ईसानगर में 50, ब्लॉक धौरहरा में 29, ब्लॉक निघासन में 12, ब्लॉक रमियाबेहड़ में एक, ब्लॉक बांकेगंज में 15, ब्लॉक पसगवा में 49, ब्लॉक मितौली में नौ, ब्लॉक कुम्भी में 42, ब्लॉक पलिया में सात, ब्लॉक बिजुआ में पांच, ब्लॉक बेहजम में 25, ब्लॉक मोहम्मदी में 17 संक्रमित मिले हैं। वर्तमान में कुल 4850 सक्रिय मरीज हो गए हैं।
-
डीएम ने डीपीआरओ को कैंप कार्यालय से किया संबद्ध
लखीमपुर खीरी। कोविड 19 के बढ़ते संक्रमण के चलते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने डीपीआरओ सौम्य शील सिंह को अग्रिम आदेशों तक कैंप कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। डीएम ने विभागीय कार्यों के साथ ही कोविड से संबंधित सूचनाओं के आदान-प्रदान की जिम्मेदारी सौंपी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें