फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल के लोगों का आना जारी, सीमा पर लग रही भीड़

विज्ञापन
गौरीफंटा बार्डर पर बाहर से आने वाले नेपालियों की लगी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
पलियाकलां। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच बाहर से नेपालियों की आमद लोगों में डर पैदा कर रही है। बाहर से आने वाले नेपाली पॉजिटिव निकल रहे हैं, जिससे गौरीफंटा बॉर्डर पर तैनात अधिकारियों में भी अब कोरोना संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। बॉर्डर पर भारत की तरफ से जांच की कोई व्यवस्था नहीं है, लेकिन नेपाल में जांच के बाद ही नेपालियों को प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ऐसे में जब तक जांच नहीं हो जाती है तब तक गौरीफंटा बार्डर पर नेपालियों की भीड़ का जमावड़ा लगा रहता है। जिससे बार्डर पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों समेत अन्य विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों में भी संक्रमण का खतरा मंडराता रहता है। रोजाना भारी संख्या में नेपालियों को लेकर बार्डर पर बसें व अन्य साधन पहुंच रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें