फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत, 622 नए कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनपद में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। शनिवार को भी 622 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं दो संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गई। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि लैब से कुल 596 रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 393 पॉजिटिव व 203 निगेटिव हैं। वही अन्य लैब व एंटीजन से 229 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं।
विज्ञापन

ब्लॉक लखीमपुर में सबसे ज्यादा 364 संक्रमित मिले हैं। ब्लॉक नकहा में 26, ब्लॉक फूलबेहड़ में सात, ब्लॉक ईसानगर में 19, ब्लॉक धौरहरा में नौ, ब्लॉक निघासन में दो, ब्लॉक रमियाबेहड़ में 20, ब्लॉक बांकेगंज में 17, ब्लॉक पसगवां में एक, ब्लॉक मितौली में 19, ब्लॉक कुम्भी में 51, ब्लॉक पलिया में 71, ब्लॉक बिजुआ में 10, ब्लॉक बेहजम में दो, ब्लॉक मोहम्मदी में चार संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसके साथ ही जनपद में कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 4749 हो गई है, जबकि 116 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें