फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बुजुर्ग की मौत, 56 संक्रमित मिले

विज्ञापन
corona
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को 56 और संक्रमित मिले। इसी के साथ धौरहरा तहसील के शेरपुर गांव निवासी 73 वर्षीय एक संक्रमित की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जनपद में अब तक कुल 2244 पॉजिटिव केस मिले, जिनमें उपचार के बाद 1383 लोग स्वस्थ होने पर डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में कुल 836 एक्टिव पॉजिटिव केस हैं। वहीं अब तक 25 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में आरटी पीसीआर लैब से कुल 621 रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसमें नौ पॉजिटिव एवं 612 निगेटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इसी के साथ तीन अन्य लैब एवं 44 एंटीजन टेस्ट से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इस प्रकार कुल आज 56 पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई है। तहसील लखीमपुर में कुल 35 संक्रमित मिले हैं, जिसमें मोहल्ला बहादुरनगर में एक, सीएचसी नकहा में एक स्टाफ नर्स, मोतीपुर में एक, रामनगर में दो, एसएसबी गढ़ी रोड में एक, सिकिटिहा में एक, नौरंगाबाद में एक, हाथीपुर उत्तरी में एक, पुलिस लाइन में दो, प्रकाशनगर में एक, हिदायतनगर में तीन, आवास विकास में एक, राजगढ़ में पांच, पनगी खुर्द में चार, छाउछ में एक, काशीनगर में एक, संतोषनगर कॉलोनी में दो, हाथीपुर कोठार में एक, बीएचएल खंभारखेड़ा में एक, ज्ञानपुर में एक, सिसौरा में एक, गूगुलपुर में एक, मेला मैदान में एक पुलिस कर्मी संक्रमित मिला है। तहसील गोला गोकरननाथ के टीचर्स कॉलोनी में एक, हाफिजपुर में एक, जड़ौरा में एक, कुम्हारन टोला में एक, पश्चिमी दीक्षिताना में एक, पूर्वी दीक्षिताना में एक, रामतलिया में एक संक्रमित मिला है। तहसील मोहम्मदी के बरखेरिया जाट में एक, जमोहरा में एक, कोतवाली में तीन पुलिस कर्मी, बरेचा में एक, जंगबहादुर गंज में दो संक्रमित मिले हैं। तहसील धौरहरा के बीरसिंहपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के तिकोनिया में दो, रायपुर में एक संक्रमित मिला है। तहसील पलिया के सुभाष नगर में एक संक्रमित मिला है। वहीं एक संक्रमित व्यक्ति की ट्रेसिंग चल चल रही है।
पलिया में मिला एक और कोरोना संक्रमित
पलियाकलां पलिया में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला जारी है। शनिवार को मोहल्ला सुभाषनगर में 72 वर्षीय वृद्ध कोरोना संक्रमित मिला है। उधर शुक्रवार को मिले दो मरीजों के संपर्क में आए हुए लोगों को चिह्नित कर लिया गया है। जबकि शनिवार को मिले संक्रमित के संपर्क में आए लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। शुक्रवार को संक्रमित मिलीं दो महिलाओं के संपर्क में 17 लोगों को चिह्नित करके उनका कोरोना टेस्ट कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें