फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ से घर भाग आया कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
धौरहरा/ईसानगर। ईसानगर थाना क्षेत्र के काजीपुर में कोरोना संक्रमित व्यक्ति लखनऊ में भर्ती होने के बजाय वहां से भागकर अचानक अपने घर पहुंच गया। जिसको देख गांव में मौजूद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम में अफरातफरी मच गई। बात बाहर न जाए इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आनन फानन में जिले पर सूचना देकर एंबुलेंस बुलाकर उसे क्वारंटीन सेेटर भेजा।
विज्ञापन

ईसानगर क्षेत्र के काजीपुर में तीन दिन पहले शताब्दी अस्पताल लखनऊ में कीमोथेरेपी कराने गए व्यक्ति के जांच के दौरान कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उसे वहीं भर्ती कर लिया गया था। जानकारी होने के बाद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पूरे गांव को सील कर संपर्क में आए सभी 75 लोगों की सोमवार को जांच कर सैंपलिंग करवाई थी। इसी बीच उक्त संक्रमित व्यक्ति लखनऊ से भागकर अचानक काजीपुर स्थित घर पहुंच गया। जिसको देख गांव में मौजूद पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीम में अफरातफरी मच गई। बात लीक न हो इसके लिए मौजूद टीम ने जिले के उच्चाधिकारियों को सूचना देकर तत्काल उसे नकाहा स्थित कोविड अस्पताल भेजा। एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया कि संक्रमित व्यक्ति अपने घर कैसे पहुंचा और उसके संपर्क में कितने लोग आए हैं इसकी जांच की जा रही है। सीएचसी अधीक्षक बीके स्नेही की टीम उसे क्वारंटीन सेंटर ले गई है, जहां से उसे लखनऊ भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें