मोहम्मदी। कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मोहम्मदी में प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम ने नगर पालिका मोहम्मदी क्षेत्र में स्थित सभी नाई की दुकानों को 10 दिनों तक बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
मोहम्मदी नगर के मोहल्ला सरैंया में अब तक 12 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, इनमें एक पॉजिटिव स्वस्थ्य हो चुका है। नगर में बढ़ते मामलों को देखेत हुए तहसील प्रशासन सख्त हो गया है। एसडीएम स्वाति शुक्ला ने बताया कि डीएम की संस्तुति के बाद नगरपालिका परिषद क्षेत्र में आने वाली सभी नाई की दुकानों को 10 दिन के लिए बंद कर दया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।