फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और सिपाही संक्रमित मिलने के बाद पुलिस लाइन में सतर्कता बढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एक और संक्रमित मिलने के बाद खीरी पुलिस में संक्रमितों की संख्या सात हो गई है। बुधवार रात को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमित मिला सिपाही तीन दिन पहले ही लखनऊ से लौटा था और होम क्वारंटीन था। वह मोहल्ला सिकटिहा में किराये के मकान में रहता है। सिपाही के संक्रमित मिलने के बाद पुलिस लाइन आवासीय परिसर में सतर्कता बढ़ा दी गई है। किसी बाहरी व्यक्ति के परिसर में आने-जाने पर रोक लगाई गई है।
विज्ञापन

पहला मामला 19 जून को सामने आया था। बाहर से आए तीन सिपाही कोरोना पॉजिटिव मिले थे। 23 जून को इन सिपाहियों के संपर्क में आए दो अन्य सिपाहियों के कोराना पॉजिटिव मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर पांच पहुंच गई थी। 25 जून को आवासीय ब्लॉक में माता-पिता के साथ रह रही युवती भी संक्रमित निकली थी। बुधवार को एक और सिपाही की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इस प्रकार खीरी पुलिस में संक्रमितों की संख्या सात हो गई है।
प्रतिसार निरीक्षक शिवनरायण ने बताया कि संक्रमित मिला सिपाही मोहल्ला सिकटिहा में किराये के मकान में रहता था। वह तीन दिन पहले अवकाश से लौटा था और होम क्वारंटीन था। अब डॉक्टरों ने मकान मालिक को परिवार समेत होम क्वारंटीन किया है। उनका सैंपल जांच के लिए भेजा है। मोहल्ले में सतर्कता बढ़ा दी गई है। उन्होंने बताया यही नहीं पुलिस लाइन आवासीय परिसर में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। बाहरी लोगों को परिसर में आने-जाने नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

संक्रमण का भय नहीं...बिना मास्क ही खरीदारी
लखीमपुर खीरी बाजारों में सामाजिक दूरी का खुलेआम माखौल उड़ाया जा रहा है। बड़ी संख्या में लोगों को बिना मास्क लगाए ही खरीदारी करते देखा जा सकता है, दूसरी ओर गाइड लाइन का पालन कराने को लेकर प्रशासन भी आंखें मूंदे बैठा है। ऐसे में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है।
गुरुवार को खपरैल बाजार, पटवा मार्केट, सराफा बाजार, बर्तन बाजार आदि में काफी भीड़ रही। कई दुकानदार बिना मास्क के ही बिक्री कर रहे थे। ग्राहकों के बीच कोई सामाजिक दूरी नहीं थीं न ही दुकानदार सामाजिक दूरी का ख्याल रख रहे थे। एएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि सामाजिक दूरी बनाने के लिए लोगों को पुलिस लगातार सचेत कर रही है। मास्क न लगाने वालों पर जुर्माना कर कार्रवाई की जा रही है, बावजूद इसके लोग हैं कि मान ही नहीं रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें