फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: 205 रिपोर्ट में कोरोना पॉजिटिव एक भी नहीं निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। मंगलवार की रात आई 205 रिपोर्ट में सभी निगेटिव हैं। एक भी कोरोना पॉजिटिव केस न मिलने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है। वहीं पहले से भर्ती कोरोना पॉजिटिव प्रवासियों में से पांच की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिससे इन्हें कोविड केयर सेंटर जगसड़ से बुधवार को डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अब तक जनपद में कुल 115 कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैैं, जिनमें से इलाज के बाद 100 पॉजिटिव व्यक्ति ठीक होने के बाद डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। वर्तमान में कुल 15 कोरोना पॉजिटिव केस एक्टिव हैं, जिनका इलाज कोविड केयर सेंटर जगसड़ में किया जा रहा हैै। डीएम ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और संक्रमितों के ठीक होने का सिलसिला लगातार जारी है। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि अब तक मिले कोरोना पॉजिटिव व्यक्तियों में किसी की मृत्यु नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें