फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरंगाबाद में छह और अमरोलिया में दो कोरोना संक्रमित मिलने से दहशत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/मैगलगंज। औरंगाबाद और अमरोलिया में एक हफ्ते के अंतराल में आठ कोरोना संक्रमित मिलने के बाद वहां ग्रामीणों में दहशत है। यह दोनों इलाके कंटेन्मेंट जोन घोषित किए जाने से बाजार बंद हैं और गलियां सील कर दी गई हैं। इससे लोगों का आवागमन बंद है। गुरुवार को औरंगाबाद में सन्नाटा पसरा रहा और कहीं सुरक्षा कर्मी नजर नहीं आए। इससे कई लोग मौका पाकर नियम तोड़कर बैरिकेडिंग को लांघकर इधर-उधर घूमते दिखे।
विज्ञापन

औरंगाबाद को सबसे अधिक संवेदनशील माना जा रहा है, जहां सबसे अधिक छह कोरोना संक्रमित मिले हैं। यहां मिले कोरोना संक्रमितों को परिवार के अन्य सदस्यों की सैंपल रिपोर्ट आना अभी बाकी है। इसके पास ही स्थित दूसरे गांव अमरोलिया में दो प्रवासी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इससे डीएम ने दोनों गांवों को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर रखा है। 21 दिन तक कोई नया रोगी न मिलने पर कंटेन्मेंट जोन की पाबंदी हटाई जाएगी। इस बीच लोगों की लापरवाही भारी पड़ सकती है। लोगों का आरोप है कि गांवों में तैनात किए गए सुरक्षा कर्मी ड्यूटी छोड़कर लापता हैं। वहीं निगरानी समिति भी नियम तोडने वालों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। यहां बता दें बुधवार की रात 115 रिपोर्र्ट आइं, जो सभी निगेटिव हैं। इसमें एक कोरोना पॉजिटिव प्रवासी श्रमिक की रिपोर्ट भी निगेटिव आई है, जिससे उसे कोविड केयर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। अब जनपद में 17 कोरोना पॉजिटिव एक्टिव हैं।
विज्ञापन

औरंगाबाद में निगरानी के लिए 13 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। कहीं भी लापरवाही नहीं है, नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
-चंद्रकांत सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना मैगलगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें