फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ जून से खुलेंगे होटल और रेस्टोरेंट, गाइड लाइन निर्धारित

विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में होटल मालिकों के साथ बैठक करते डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह - फोटो : LAKHIMPUR
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में डीएम और एसपी ने व्यवसाइयों के साथ बैठक कर आठ जून से खुलने वाले होटल व रेस्टोरेंट को लेकर चर्चा की और जरूरी-दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि होटल और रेस्टोरेंट संचालन के संबंध में सरकार के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करना होगा, जिसकी व्यवसाइयों को अलग से जानकारी दी जाएगी। होटल और रेस्टोरेंट स्वामी प्रतिदिन अपने प्रतिष्ठान को सैनिटाइज कराएगा, ग्राहकों के बीच दो गज की दूरी प्रत्येक दशा में सुनिश्चित करानी होगी तो अनिवार्य रूप से थर्मल स्क्रीनिंग भी करानी होगी। होटल एवं रेस्टोरेंट में सॉलिड वेस्ट का प्रॉपर मैनेजमेंट भी करना होगा। होटल एवं रेस्टोरेंट के किचेन में काम करने वाले हेयर कैप, हैंड ग्लब्स, मास्क, फेस शिल्ड का अनिवार्य रूप से प्रयोग करेंगे। वाश बेसिन पर टावेल के स्थान पर टिशू पेपर को उपयोग में लाया जाए। वहीं किसी भी मांगलिक कार्यक्रम में 30 से ज्यादा व्यक्ति की बुकिंग कदापि न लें। बुकिंग के पूर्व जिला प्रशासन से अनुमति लेना अनिवार्य होगा।
डीएम ने कहा कि होटल के कमरे एक व्यक्ति के उपयोग के बाद बिना सैनिटाइज कराए दूसरे व्यक्ति को कदापि न दिया जाए। प्रत्येक रेस्टोरेंट एवं होटल के स्वामी ग्राहकों का रजिस्टर तैयार करेंगे, जिसमें विवरण मोबाइल नंबर सहित होगा। एसपी पूनम ने कहा कि कोविड के विरुद्ध लड़ाई दैनिक गतिविधियों के साथ लड़नी होगी, इसलिए और अधिक सतर्कता और बचाव की आवश्यकता है। बिना मास्क किसी को भी होटल एवं रेस्टोरेंट में आने की अनुमति नहीं होगी। बैठक में एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह, सीओ सिटी विजय आनंद, कौशलेंद्र सहित कई होटल एवं रेस्टोरेंट स्वामी मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
ढाई माह की बंदी में 450 करोड़ का कारोबार प्रभावित
लखीमपुर खीरी। कोरोना महामारी में लागू लॉकडाउन से होटल, रेस्टोरेंट, मॉल के बंद होने से कामगरों के सामने दिक्कत हो गई। अब अनलॉक-01 में इन्हें सरकार ने खोलने की अनुमति दी है, उससे न केवल इनके मालिकों को लाभ होगा अपितु इनके अलावा अन्य लोगों को भी रोजगार मिलेगा। कारोबारियों की माने तो लॉकडाउन से इस व्यवसाय को साढ़े तीन सौ से लेकर साढ़े चार सौ करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है।
--------------
होटल और भोजनालय खुलने से लोगों को राहत मिलेगी। हम लोगों की आर्थिक स्थिति चिंताजनक हो गई थी।
-हरद्वार बाजपेयी, लॉज मालिक, गोकर्णनाथ
-------------------
रोजी रोटी का जरिया छिन गया था। कर्मचारी भी निराश थे। अब उन्हें भोजन तो हमें आर्थिक संकट से छुटकारा मिल जाएगा।
-सूरज कश्यप, होटल चेयरमैन
----------------
व्यापार और अर्थव्यवस्था को देखते हुए सरकार का निर्णय सराहनीय है। दो माह बाद रेस्टोरेंट खुलने जा रहा है। शासन की गाइडलाइन के अनुरूप तैयारियां पूरी कर ली है।
विज्ञापन

-दिनेश वर्मा, रेस्टोरेंट मालिक
--------------
यह निर्णय अच्छा है। होटल व्यवसाय खुलने से काफी सहूलियत होगी। सरकार की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
-उमाशंकर मिश्रा, होटल व्यवसायी
-------------------
शासन की गाइडलाइन का पालन किया जाएगा। पब्लिक को भी चाहिए कि वह बढ़ चढ़कर नियमों का पालन करने में सहयोग करे।
-कदम्ब ऋषी नागर, रेस्टोरेंट व्यवसायी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें